गुरसहायगंज, कन्नौज। ससुर पर धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 4.98 लाख रुपये निकालने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप बहू ने लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी समधन के ग्राम अनिभोज निवासिनी साक्षी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके ससुर ने उनके नाम से एटीएम कार्ड जारी करवा लिया। इसके बाद ससुर ने धोखे से उनके बैंक खाते से 4.98 लाख रुपए निकाल लिए। जिसका विरोध करने पर गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी। कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ससुर पर धोखाधड़ी कर पैसे निकालने का लगाया आरोप


