29 C
Lucknow
Tuesday, September 15, 2026

मारपीट करने की दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने युवक के साथ गाली गलौज व मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला सीमांत नगर निवासी शहंशाह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 13 जुलाई की शाम करीब 4.30 बजे गांधी नगर से डुडवा बुजुर्ग मार्ग से गुजर रहा था। तभी रास्ते में डुडवा बुजुर्ग निवासी रजा, राहिल ने उसे रोक कर गाली-गलौज की। मना करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article