गुरसहायगंज, कन्नौज। समर की पाइपलाइन फाड़ने का विरोध करने पर युवक ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना देकर कार्रवाई की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी जसोदा के ग्राम मसीटपुर्वा निवासी अतर सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना में बताया है कि 30 जुलाई की शाम करीब 06 बजे गांव के युवक ने उनकी समर की अंडरग्राउंड पाइप लाइन फाड़ दी। जिससे उनका काफी पानी बहकर बर्बाद हो गया। पीड़ित ने विरोध किया। तो युवक गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू की है।
समर की पाइपलाइन फाड़ने का युवक पर लगाया आरोप


