40.6 C
Lucknow
Sunday, June 28, 2026

ब्लैक स्पॉट सुधार कार्यों का यातायात प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को मिली नई मजबूती

Must read

फर्रुखाबाद। सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रिय यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार एक बार फिर मैदान में नजर आए। उन्होंने अपनी टीम के साथ एनएचएआई एवं पीडब्ल्यूडी द्वारा चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट स्थलों का निरीक्षण कर वहां किए गए सुधार कार्यों का गहन परीक्षण किया।
यह निरीक्षण विशेष रूप से रोहिल्ला और सकवाई क्षेत्रों में किया गया, जहां पूर्व में सड़क दुर्घटनाओं की अधिकता के चलते ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए थे। यातायात प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर संबंधित विभागों द्वारा कराए गए सुधार कार्यों—जैसे संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रोड मार्किंग और अन्य सुरक्षा उपायों—की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सत्येंद्र कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिन स्थानों पर अभी भी कमियां पाई जा रही हैं, उन्हें शीघ्रता से दुरुस्त किया जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।
यातायात प्रभारी की इस सक्रियता से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसे नियमित निरीक्षण से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों को सुरक्षित यातायात का लाभ मिलेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article