23.2 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

फर्रुखाबाद: विधायक डॉ सुरभि और एसडीएम के बीच जनसुनवाई के दौरान तीखी तकरार

Must read

– करोड़ो की जमीन की पैमाइश पर नोंकझोंक

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भूमि पैमाइश का एक मामला तूल पकड़ गया। कायमगंज तहसील में ग्राम मुरैठी की एक कीमती जमीन की पैमाइश को लेकर विधायक डॉ. सुरभि और एसडीएम अतुल कुमार सिंह के बीच तीखी बहस हुई।

शिकायतकर्ता की गुहार पर चर्चा के दौरान एसडीएम और क्षेत्रीय विधायक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। ग्राम मुरैठी निवासी रघुराज सिंह ने गाटा संख्या-43 की पक्की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। विधायक ने अधिकारियों पर दबंगों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया, जबकि एसडीएम ने नक्शे में त्रुटि का हवाला देते हुए कार्रवाई रोकने की बात कही।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में पैमाइश स्वीकृत होने के बावजूद राजस्व टीम कई बार मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। द्वितीय पक्ष के प्रभाव में पहले तारीख दी गई और बाद में पैमाइश रुकवा दी गई। मामला सामने आने पर विधायक डॉ. सुरभि ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि दबंग और गैंगस्टर प्रवृत्ति के लोगों के दबाव में कार्रवाई रोकी गई है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब पैमाइश का आदेश पहले ही जारी हो चुका था तो उसे बाद में क्यों रोका गया। इस पर एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि करोड़ो की भूमि का मामला है। नक्शा त्रुटिपूर्ण होने के कारण पैमाइश रोकनी पड़ी। नक्शा सही होने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। विधायक ने कहा डीएम को मामले से अवगत कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई कराई जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article