33 C
Lucknow
Monday, August 3, 2026

पांचालघाट से सकुशल बरामद हुआ कोटेदार चंद्रभूषण

Must read

अमृतपुर फर्रुखाबाद।कई दिनों से लापता चल रहे ग्राम वीरसिंहपुर के कोटेदार चंद्रभूषण पुत्र नन्हे सिंह को राजेपुर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमृतपुर आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व एवं थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार को चंद्रभूषण (37 वर्ष), निवासी ग्राम वीरसिंहपुर, थाना राजेपुर को थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचालघाट से सकुशल बरामद कर लिया।बरामदगी के बाद पुलिस ने नियमानुसार विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें थाना राजेपुर लाया तथा परिजनों को सूचना दी। इसके बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार शुक्ला, कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार तथा हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह की अहम भूमिका रही।

थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और उनकी सुरक्षित बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है। आमजन की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article