41 C
Lucknow
Sunday, April 19, 2026

आबकारी विभाग का सघन अभियान, दुकानों पर औचक निरीक्षण और सैंपलिंग

Must read

 

फर्रुखाबाद। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग ने रविवार को सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में की गई।
अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 ने अपनी टीम के साथ पहले आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया। इसके बाद जनपद की विभिन्न आबकारी दुकानों पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानों से रैंडम आधार पर मदिरा के सैंपल लिए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु भेजा जाएगा ताकि गुणवत्ता की पुष्टि की जा सके।
इसके अतिरिक्त टीम ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया और पीओएस मशीनों के माध्यम से हो रही बिक्री का सत्यापन किया। ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा अन्य सुरक्षा मानकों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन को सुरक्षित और मानक अनुरूप उत्पाद उपलब्ध हो सकें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article