लखनऊ: गर्मी बढ़ रही है बेहतर विद्युत आपूर्ति को लेकर रहें सजग। निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप सभी क्षेत्रों को मिले निर्बाध विद्युत आपूर्ति. विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण पर दें विशेष ध्यान। यह निर्देश आज अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं उ0प्र0 पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ0 आशीष गोयल ने डिस्कॉम की समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होंने कहाकि विद्युत आपूर्ति में ट्रांसफार्मर का अत्यधिक महत्व है इसलिये वे क्षतिग्रस्त न हों इसके लिये पूरी सावधानी बरतें। यदि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होंगे तो जिम्मेदारी तय करके वसूली एवं कार्यवाई होगी।
गर्मी के इस मौसम में विद्युत दुर्घटनाओं की भी संभावना बढ़ जाती है। इसलिये कोई भी अनुरक्षण कार्य सुरक्षा मानक पूरा करने के साथ ही करायें जाये। विद्युत दुर्घटनाओं पर जीरो टॉलरेन्स की नीति है। लापरवाही पर सख्त कार्यवाई होगी।
डॉ0 आशीष गोयल ने निर्देशित किया कि स्मार्ट मीटर से सम्बन्धित शिकायतों का प्रतिदिन निस्तारण किया जाये। डिस्काम स्तर पर इसके लिये बनाये गये कंट्रोल रूम एवं मानीटरिंग सेल लगातार समीक्षा करें। 1912 पर आने वाली शिकायतों विशेषकर स्मार्ट मीटरिंग से सम्बन्धित सूचना एवं शिकायतों का उसी दिन निस्तारण करें।
अध्यक्ष ने कहाकि हमारा प्रयास होना चाहिए कि निगेटिव बैलेन्स पर स्वतः कटे सभी कनेक्शन पुनः रिचार्ज होकर जुड¬़ जायें। प्रत्येक उपभोक्ता से सम्पर्क कर इसे सुनिश्चित कराये। यदि कोई परेशानी है तो उनका पूरा सहयोग करके तुरन्त उनकी समस्याओं का निराकरण हो। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। रीचार्ज के बाद कनेक्शन जुुड़ने की प्रक्रिया की लगातार डिस्कॉम स्तर पर समीक्षा हो। उपभोक्ताओं के साथ शालीनता का व्यवहार करें और उनकी समस्याओं को हल करते हुए उन्हें रिचार्ज के लिए प्रेरित करें.
अध्यक्ष ने कहाकि उपभोक्ताओं का गलत बिल नहीं बनना चाहिए। इसमें हर स्तर पर सावधानी बरती जानी चाहिए। यदि गलत बिल की कोई शिकायत आती है तो तत्काल उसे ठीक कराये।
उन्होंने कहाकि 1912 की रेग्यूलर समीक्षा करें। विशेषकर स्मार्ट मीटर से सम्बन्धित शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा और निस्तारण होना चाहिए। उपभोक्ता यदि गलत बिल की शिकायत कर रहा है तो तुरन्त उसे ठीक कराइयें। 1912 पर बिल से सम्बन्धित शिकायतों का लगातार समीक्षा करिये।
अध्यक्ष डॉ0 आशीष कुमार गोयल ने कहा कि प्रत्येक डिस्कॉम में ऐसे अधिकारी जिनका कार्य संतोषजनक नहीं है। उनको चिन्हित कर कार्यवाई करिये।
स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा हैं इसका परिणाम सकारात्मक है और कटे हुये प्रीपेड स्मार्ट मीटर तेजी से रिचार्ज हो रहे हैं। अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि स्वतः कटे हयुे सभी उपभोक्ताओं से सम्पर्क कर रिचार्ज कराये। अध्यक्ष ने कहाकि अधिकारियों से लेकर संविदाकर्मी तक इस अभियान में लगे। रिचार्ज कराने के लिये संपर्क करिये और सब का रिचार्ज
करिए.
कुछ उपभोक्ताओं की मीटर से सम्बन्धित शिकायतें लम्बित रहने के कारण केस्को के निदेशक वाणिज्य को करण बताओ नोटिस तथा मिर्जापुर के अधीक्षण अभियन्ता एवं अधिशाषी अभियन्ता को एडवर्स इन्ट्री देने के निर्देश दिये गये। बिना तैयारी के आने पर अधीक्षण अभियंता बलिया को एडवर्स एंट्री तथा ट्रांसफर डैमेज के लिए चौबेपुर के अधिशासी अभियंता को भी एडवर्स एंट्री देने के निर्देश दिए गए. अध्यक्ष ने कहा कि उपभोक्ता की शिकायतें तत्काल निस्तारित करें। विशेषकर स्मार्ट मीटर से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण उसी दिन होना है।
अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि अभियान के रूप में कटे प्रीपेड कनेक्शन उपभोक्ता से सम्पर्क कर रिचार्ज कराना है इसके लिये सभी कार्मिक क्षेत्र में जाकर सम्पर्क करें। प्रबन्ध निदेशक प्रतिदिन इसको मॉनीटर करें।


