कन्नौज। अपना दल (एस) की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय, कन्नौज में जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा सदस्यता अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिला महासचिव आकाश कटियार के नेतृत्व में अनेक लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में शिवेंद्र सिंह, रंजीत कठेरिया, शर्मन कठेरिया, अमित दोहरे, सुरजीत पाल और देवेंद्र पाल सहित कई नए कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला महासचिव शिव प्रकाश कटियार, जिला उपाध्यक्ष वी.पी. सिंह कटियार, किसान मंच जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह भदौरिया, सुनील वर्मा, आशीष कटियार, जिला मीडिया प्रभारी शिवम ठाकुर, जिला सचिव खुशनूर अहमद, रामजीवन राजपूत, शराफत खान, सुरेंद्र कुमार, बौद्धिक मंच जिलाध्यक्ष अमित पांडे, जिला उपाध्यक्ष विपिन किशोर, जिला महासचिव कल्लू भाई, जिला कार्यकारिणी सदस्य इकरार, जिला महासचिव फैमुद्दीन, तिर्वा विधानसभा अध्यक्ष रामेन्द्र बाबू पटेल, विवेक पटेल (युवा मंच मीडिया सचिव), नवीन पटेल, जिला सचिव शिवम कटियार, युवा मंच जिलाध्यक्ष सावन पटेल, युवा मंच जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, युवा मंच जिला सचिव करण कठेरिया, छात्र मंच जिलाध्यक्ष विमल कटियार, जिला सचिव अशफाक, राजा मियां, वैभव श्रीवास्तव, पंकज कटियार, अजीत कटियार (एडवोकेट) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार के नेतृत्व में कन्नौज में अपना दल (एस) का संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में पार्टी को और अधिक जनसमर्थन प्राप्त होगा।
अपना दल (एस) की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, कई लोगों ने ग्रहण की सदस्यता


