43.3 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

खौलती चाय गिरने से आठ वर्षीय बालक झुलसा, सीएचसी में भर्ती

Must read

 

फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र के मीरपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में खौलती चाय गिरने से आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार घर में गैस चूल्हे पर चाय उबल रही थी। इसी दौरान अचानक खौलती चाय बच्चे के ऊपर गिर गई। हादसे में मासूम का सीना बुरी तरह झुलस गया, जिससे वह दर्द से चीखने लगा।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार शुरू कर दिया है और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल है। चिकित्सकों ने परिजनों को बच्चों को रसोई और गर्म तरल पदार्थों से दूर रखने की सलाह दी है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
यह घटना कायमगंज क्षेत्र के मीरपुर गांव की बताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article