– खेल प्रतियोगिताओं के संबंध में हुई बैठक
गुरसहायगंज, कन्नौज। आगामी जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें व्यायाम शिक्षकों को खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी के बारे में चर्चा की गई।
डीआईओएस पप्पू सरोज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज जसोदा में बैठक कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल एवं शारीरिक शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। कहा कि विद्यार्थियों में शारीरिक ऊर्जा, शिक्षा, प्रतिभा, राष्ट्र शक्ति में युवाओं का योगदान सुनिश्चित करें। वही खेलों के माध्यम से अनुशासन नेतृत्व क्षमता टीम भावना स्वस्थ जीवन शैली के विकास पर भी चर्चा की और खेल प्रतियोगिताओं को सफल व पारदर्शी बनने पर विशेष बल दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य विष्णुकांत गुप्ता, आकाश गुप्ता, नोडल अधिकारी अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा का महत्व जरूरी-पप्पू सरोज


