37.9 C
Lucknow
Monday, May 4, 2026

मौसम बना ‘एयर ट्रैफिक संकट’: डिप्टी सीएम की फ्लाइट 3 बार फेल लैंडिंग के बाद भोपाल डायवर्ट

Must read

लखनऊ। राजधानी में अचानक बदले मौसम ने हवाई संचालन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476, जिसमें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे, उसे खराब मौसम के कारण डायवर्ट कर भोपाल भेजना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार, विमान ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लैंडिंग के लिए तीन बार प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं और बेहद कम विजिबिलिटी के चलते पायलट को बार-बार ‘गो-अराउंड’ करना पड़ा। अंततः सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट को राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा डायवर्ट कर दिया गया।
दोनों डिप्टी मुख्यमंत्री सुरक्षित भोपाल एयरपोर्ट पर उतर गए हैं। हालांकि इस घटनाक्रम ने लखनऊ एयरपोर्ट की ऑपरेशनल क्षमता और मौसम से निपटने की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एविएशन सूत्रों का कहना है कि तेज हवाओं की गति और विजिबिलिटी में अचानक गिरावट (कई बार 200 मीटर से भी नीचे) लैंडिंग के लिए बेहद खतरनाक स्थिति पैदा करती है। ऐसे हालात में डायवर्जन ही एकमात्र सुरक्षित विकल्प होता है।
इस घटना के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर कई अन्य उड़ानों के शेड्यूल पर भी असर पड़ा है। यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जबकि एयरलाइंस लगातार फ्लाइट स्टेटस अपडेट कर रही हैं।
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि मौसम की एक छोटी सी मार भी देश के हवाई नेटवर्क को पूरी तरह हिला सकती है और सवाल यही है कि क्या हमारे एयरपोर्ट ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं?

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article