38 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

टीईटी परीक्षा के चलते 4 जुलाई को नहीं होगा संपूर्ण समाधान दिवस, अब 6 जुलाई को होगा आयोजन

Must read

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यू.पी. टीईटी)-2026 के आयोजन को देखते हुए जनपद में 4 जुलाई, शनिवार को प्रस्तावित संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी कार्यालय (भूलेख अनुभाग) से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस इस बार टीईटी परीक्षा के कारण निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं किया जा सकेगा। इसके स्थान पर सभी तहसीलों में 6 जुलाई को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा।

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संशोधित तिथि के अनुसार आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। साथ ही पूर्व में 22 जून 2026 को जारी कार्यालय आदेश की अन्य व्यवस्थाएं यथावत प्रभावी रहेंगी।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला सूचना अधिकारी को भी आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने जनसामान्य से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए अब 4 जुलाई के स्थान पर 6 जुलाई को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article