39 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

कलेक्ट्रेट में डीएम डॉ. अंकुर लाठर का ‘धावा’ फाइलों की झाड़ी धूल- कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद में सुस्त पड़ी प्रशासनिक मशीनरी को झकझोरने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में औचक निरीक्षण कर सीधा संदेश दे दिया, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बिना पूर्व सूचना पहुंचीं डीएम के इस ‘धावे’ से दफ्तरों में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

निरीक्षण के दौरान आयुध अनुभाग से लेकर मुख्य राजस्व लेखा, कंप्यूटर लैब, सहायक भूलेखाधिकारी कार्यालय, आबकारी, चकबंदी न्यायालय, खनन, खाद्य सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, एलबीसी, ईआरके, जिला सूचना कार्यालय, नगर मजिस्ट्रेट और अपर जिलाधिकारी न्यायालय तक लगभग पूरे कलेक्ट्रेट सिस्टम को खंगाल डाला गया।

डीएम ने फाइलों की अव्यवस्था, अभिलेखों के बेतरतीब रखरखाव और लंबित मामलों पर सख्त नाराजगी जताते हुए साफ निर्देश दिए कि हर पटल पर मास्टर रजिस्टर तैयार हो और सभी रिकॉर्ड अपडेट रखे जाएं। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता को भटकाने वाली सुस्ती अब नहीं चलेगी,लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया जाए।

स्वच्छता को लेकर भी डीएम का रुख सख्त दिखा। उन्होंने साफ कहा कि गंदे और अव्यवस्थित कार्यालय सीधे प्रशासन की छवि खराब करते हैं, इसलिए साफ-सफाई और व्यवस्थित माहौल हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) भी मौजूद रहे और उन्होंने भी अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।डीएम के इस अचानक एक्शन ने साफ कर दिया है कि अब कलेक्ट्रेट में काम ‘फाइलों में दबाने’ की संस्कृति पर ब्रेक लगने वाला है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article