39.6 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Must read

 

UPTET परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद। जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) को सकुशल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती तथा सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन की सभी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्रशासन की सतर्क निगरानी और सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच जनपद में UPTET परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article