मानकों एवं दिशा निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये
हरदोई /उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज तृतीय दिवस की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने श्री वेणी माधव इण्टर कॉलेज हरदोई का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आयोग एवं शासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि मानकों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों हेतु मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि परीक्षार्थियों हेतु शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जायें और सभी परीक्षार्थियों का सही ढंग से चेकिंग कराते हुये परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी जाये। सी0सी0टी0वी0 कैमरे द्वारा अनवरत निगरानी सुनिश्चित की जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु मानकों के अनुरूप अवश्य उपलब्ध करायी जाये। सभी स्बंधित अधिकारी भ्रमणशील रहते हुए निरीक्षण करें। उन्होंने पुिलस अधिकारियों को किया कि मानकों एवं दिशा निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारू रखी जाये।


