29 C
Lucknow
Thursday, April 23, 2026

कंपिल में जिला पंचायत सदस्य पर जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Must read

कंपिल। क्षेत्र में एक बार फिर भूमि कब्जे का मामला सामने आया है, जिसमें एक जिला पंचायत सदस्य पर पांच बीघा जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने इस संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव भैंसरी निवासी रामौतार ने गुरुवार को जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी करीब पांच बीघा जमीन गांव कैरई में स्थित है। आरोप है कि उक्त जमीन पर वर्तमान जिला पंचायत सदस्य किशनपाल यादव ने कब्जा कर रखा है।
पीड़ित का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल, थाना पुलिस और तहसील प्रशासन से की, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। हर बार टालमटोल कर उसे वापस भेज दिया गया।
रामौतार के अनुसार, जब भी वह अपनी जमीन खाली कराने की बात करता है, तो आरोपित द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित जिला पंचायत सदस्य पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कब्जा हटवाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article