लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में दो सौ करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्राधिकरण की नई वेबसाइट का भी शुभारंभ किया और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राज्य आपदा मोचन बल , पीएसी तथा अग्निशमन सेवा के कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आधुनिक संसाधनों, तकनीक और त्वरित समन्वय की आवश्यकता है। नया मुख्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी और संचालन अधिक प्रभावी एवं तेज़ी से किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ कर रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी तथा सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


