29 C
Lucknow
Saturday, August 22, 2026

आरक्षण सुधार आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल से मिले डिप्टी सीएम पाठक

Must read

 

युवाओं की मांगें केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाएंगे

लखनऊ। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार आंदोलन कर रहे युवाओं के प्रतिनिधिमंडल से शनिवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुलाकात की। इसके बाद लखनऊ में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना गया है और उनके उचित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार प्रदेश और देश के युवाओं के साथ खड़ी है। छात्रों की मांगों को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो दिनों के भीतर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की संबंधित केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल की ओर से उन्हें एक पत्र भी सौंपा गया है, जिसे केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा।

आरक्षण सुधार आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हर्ष दुबे, मृत्युंजय पाठक और शिवा शर्मा ने कहा कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण है। उनकी मांग है कि देश के प्रत्येक युवा को समान अवसर मिले। प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद उनका आभार जताया।

छात्रों ने अपने पत्र में कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेरिट में अंतर के बावजूद आगे के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में समान अवसर सुनिश्चित किए जाने की जरूरत है। इसके लिए अवसरों की संख्या बढ़ाने और किसी भी छात्र के साथ अन्याय न होने की मांग की गई है। डिप्टी सीएम ने छात्रों को संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास का भरोसा दिलाया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article