नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के टिकरी कलां में एक CNG स्टेशन (station) पर ट्रक में गैस सिलेंडर भरते समय उसमें धमाका हो गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मरने वाले तीनों लोग फ्यूल स्टेशन के कर्मचारी थे।
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर 3:37 बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारी ने बताया कि धमाके के समय ट्रक के पास छह लोग खड़े थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक, मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सनी और चार अन्य लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सनी की मौत हो गई। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीसरे मृतक की पहचान की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि तीन घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि धमाके की असल वजह का तुरंत पता नहीं चल सका।


