30 C
Lucknow
Wednesday, August 19, 2026

हैदरगढ़ के औद्योगिक विकास का सिरमौर है पूजा स्टील : दिनेश रावत

Must read

 

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट बालकराम इंडस्टरीज प्रा. लि. पूजा स्टील का हुआ शुभारंभ ,

एससी एसटी आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत सहित अन्य गणमान्य जन रहे मौजूद, रमेश मिश्रा ने सभी का जताया आभार

हैदरगढ़ बाराबंकी। हैदरगढ़ के औद्योगिक विकास का प्रथम सिरमौर बनी बालकराम इंडस्टरीज प्राइवेट लिमिटेड पूजा स्टील धनऊ का पुरवा मजरे गौरा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट, का आज श्याम बाबा एवं अन्य देवी देवताओं के पूजन अर्चन के साथ शुभारंभ हो गया। इस दौरान क्षेत्रीय भाजपा विधायक दिनेश रावत एवं एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा स्टील इंडस्ट्रीज का उद्घाटन किया। सभी अतिथियों का इंडस्ट्रीज के मुख्य कर्ताधर्ता मालिक रमेश कुमार मिश्रा अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर के भव्य स्वागत किया। जबकि इस मौके पर श्याम बाबा का भव्य भजन उत्सव कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

बालक राम इंडस्टरीज प्राइवेट लिमिटेड पूजा स्टील का उद्घाटन करते हुए भाजपा विधायक दिनेश रावत ने कहा की पूजा स्टील हैदरगढ़ के औद्योगिक विकास का सिरमौर है ।उन्होंने कहा कि वैसे तो हैदरगढ़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा औद्योगिक पार्क की सौगात दी गई है ।लेकिन पूजा स्टील इस सौगात का प्रथम वह पुष्प है जिस पर पूरे हैदरगढ़ क्षेत्र को गर्व है। उन्होंने कहा की पूजा स्टील में बनने वाले लोहे के पाइप पटिया व अन्य सामान जहां पूरे देश में हैदरगढ़ व जनपद बाराबंकी का नाम रोशन करेंगे। वहीं इस फैक्ट्री से क्षेत्र के सैकड़ो नौजवानों को अपने घर व क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध होगा। दिनेश रावत ने इंडस्ट्रीज के मालिक रमेश मिश्रा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की मेरी शुभकामनाएं हैं कि यह इंडस्ट्रीज सफलता के शिखर पर अग्रसर हो और हैदरगढ़ का नाम औद्योगिक क्षेत्र में भी सूरज बनकर चमके। एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के सफलतम प्रयासों की बदौलत ही आज हैदरगढ़ में यह इंडस्ट्रीज स्थापित हो सकी है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों के लिए वरदान साबित होगी। गौरीगंज के पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मटियारी ने कहा कि हैदरगढ़ क्षेत्र के लिए पूजा स्टील समृद्धि युक्त उपक्रम होगा। जो कि रोजगार की दृष्टि से अत्यंत सकारात्मक है।इस दौरान बालक राम प्राइवेट लिमिटेड पूजा स्टील के मालिक रमेश मिश्रा ने कहा कि इंडस्ट्रीज में लोहे की पाइप तैयार की जाएंगी ।इसके अलावा अन्य लोहे का सामान भी यहां पर निर्मित किया जाएगा। खास बात यह है कि पूरा प्लांट सौर ऊर्जा के माध्यम से ही चलाया जाएगा। रमेश मिश्रा ने आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर के सभी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर रमेश मिश्रा के द्वारा भव्य श्री श्याम बाबा संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया ।जिसमें अंतरराष्ट्रीय भजन गायक पंकज निगम, प्रभात निगम ,श्रवण कुमार सुल्तानपुरी, सिद्धि , अंशिका अनुष्का, तनवी आदि भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भेंट सुनाकर उपस्थित भक्तों को भक्ति से सरोबार कर दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती राजरानी रावत, सीओ समीर कुमार सिंह ,कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडे,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया, भाजपा नेता पंकज दीक्षित, सौरभ मिश्रा, महादेव पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार सोनी रानू, दीपक साहू, भाजपा अध्यक्ष मोहित मिश्रा, सत्येंद्र कुमार ,संजय सिंह, पिंटू मिश्रा, हरी कृष्ण शुक्ला, डॉ दुर्गेश सोनी, ओम प्रकाश दिलीप कुमार, पूजन रावत पंकज चतुर्वेदी ,राजकुमार, पप्पू सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article