30 C
Lucknow
Wednesday, April 15, 2026

दिल्ली में क्राइम ब्रांच की बांग्लादेशियों डकैतों से मुठभेड़, पकड़े गए 6 लोग, पिस्टल, कारतूस और चाकू बरामद

Must read

नई दिल्ली: साउथ-ईस्ट दिल्ली (Delhi) के सरिता विहार इलाके में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (encounters) हुआ। दोनों ओर से 6 राउंड गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ के बाद 6 बांग्लादेशी नागरिकों को अरेस्ट किया गया है। सभी आरोपी डकैती की वारदात को अंजाम दिया करते थे। खबर लिखे जाने तक आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी।

हालांकि, इस मुठभेड़ में कोई जख्मी नहीं हुआ है। दिल्ली पुलिस ने उनके पास से 2 देसी पिस्तौल और एक 12 बोर की देसी बंदूक बरामद की, जिससे तीन गोलियां चलाई गईं। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वे कितने समय से दिल्ली में रह रहे थे और क्या उनका किसी आपराधिक गिरोह से कोई संबंध था।

पुलिस सूत्र ने बताया कि क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन किडनैपिंग सेल टीम को सूचना मिली थी कि सरिता विहार इलाके में कुछ बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम उन्हें पकड़ने पहुंची थी। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा और अपराधियों को काबू करने के लिए पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में तीन राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि इस गोलाबारी में पुलिस टीम का कोई भी सदस्य या आरोपी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी छह बांग्लादेशी बदमाशों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से तीन देसी कट्टे, 1 देसी 12 बोर की बंदूक, पांच कारतूस और एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए सभी आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि ये लोग कब से दिल्ली में रह रहे थे और इनके तार किन-किन वारदातों से जुड़े हैं। साथ ही, इनके अवैध रूप से सीमा पार करने और स्थानीय संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article