फर्रुखाबाद।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा सोनम सचान निर्देशानुसार “माय भारत – फर्रुखाबाद” के तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर भव्य साइकिल रैली का यूथ क्लब दयानन्द यूथ क्लब द्वारा आयोजन किया गया।
रैली को मुख्य अतिथि गुंजा जैन और डॉक्टर रुचि द्वारा तपस्वी वाले बाग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रैली तपस्वी वाले बाग से प्रारंभ थाना रोड रेलवे-स्टेशन तिराह से होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान, कमालगंज में सकुशल संपन्न हुई। इस रैली में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, से संबद्ध युवा मंडलों, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों सहित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “साइकिल चलाओ, सेहत बनाओ – पर्यावरण बचाओ” के नारों के साथ आमजन को साइकिल के उपयोग, स्वास्थ्य लाभ एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समापन स्थल रामलीला मैदान, कमालगंज पर सभी प्रतिभागियों को जलपान वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गूँजा जैन ने कहा कि साइकिल एक सस्ता, सुलभ एवं प्रदूषण रहित वाहन है। डॉक्टर रुचि ने कहा युवाओं को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। राहुल वर्मा ने बताया कि माय भारत का उद्देश्य युवाओं को फिट इंडिया मूवमेंट से जोड़ना है।
इस अवसर पर साहिल, राजन,नीतिश,सुमित,शालिनी,सुभि दीक्षित, रचना आकांक्षा राठौर आदि मौजूद रहे
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, एवं सभी प्रतिभागियों का विशेष सहयोग रहा।


