अमृतपुर, फर्रुखाबाद
साधु-संतों के देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को अमृतपुर तहसील सभागार में गौसेवकों का बड़ा और प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। बड़ी संख्या में जुटे गौसेवकों ने संगठित होकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई और तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार तक अपना संदेश पहुंचाया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे विभिन्न क्षेत्रों से आए गौसेवक तहसील परिसर में एकत्रित हुए। देखते ही देखते पूरा परिसर नारों और जयघोष से गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने अनुशासित ढंग से अपनी मांगों को रखा और नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार को प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में गौसेवकों ने प्रमुख मांग रखते हुए कहा कि गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित किया जाए। इसके साथ ही देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ संरक्षण के लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाने तथा गौशालाओं की बदहाल स्थिति में सुधार की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई।
प्रदर्शन के दौरान “गौ माता का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “गौ रक्षा हमारा धर्म है” जैसे नारों से माहौल पूरी तरह आंदोलित रहा। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का अभिन्न अंग हैं, ऐसे में उनके संरक्षण के लिए सरकार को ठोस और निर्णायक कदम उठाने चाहिए।
कार्यक्रम में शिवम् अवस्थी, अभय चौहान, बिकल पाण्डेय, रोहित अवस्थी, अन्नू दुबे, हर्ष अवस्थी सहित कई साधु-संत और गौसेवकका यह प्रदर्शन न सिर्फ स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना, बल्कि इसे एक बड़े सामाजिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर जनचर्चा और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।


