38.5 C
Lucknow
Monday, June 29, 2026

फर्रुखाबाद में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, ‘सहकार से समृद्धि’ का लिया संकल्प

Must read

फर्रुखाबाद में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, ‘सहकार से समृद्धि’ का लिया संकल्प

यूथ इंडिया, फर्रुखाबाद। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में 29 जून से 6 जुलाई तक सहकारिता सप्ताह मनाया जाएगा। सप्ताहभर विभिन्न जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दि फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, फतेहगढ़ के सभापति कुलदीप गंगवार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता अजय पालीवाल, बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील त्रिपाठी, उपमहाप्रबंधक देवेंद्र सिंह सहित बैंक मुख्यालय एवं शाखा फतेहगढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “सहकार से समृद्धि” का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने तथा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम है। सहकारी संस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है।

बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार एवं सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील त्रिपाठी ने जनपद के सहकारी सदस्यों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं आमजन से अपील की कि वे सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और “सहकार से समृद्धि” के राष्ट्रीय संकल्प को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article