43 C
Lucknow
Thursday, May 21, 2026

तीन माह से वेतन न मिलने पर CHC राजेपुर के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरू

Must read

अस्पताल गेट पर प्रदर्शन कर लगाए नारे, कहा- “दम नहीं तो काम नहीं”

अमृतपुर/फर्रुखाबाद: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) राजेपुर में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में गुरुवार दोपहर 11 बजे से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर के मुख्य गेट पर बैनर लगाकर प्रदर्शन किया और “दम नहीं तो काम नहीं” के नारे लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार के भरण-पोषण से लेकर बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लगातार जिम्मेदारी निभाने के बावजूद विभाग उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है।

कार्य बहिष्कार में लैब टेक्नीशियन अमित सक्सेना, स्टाफ नर्स सतीश कुमार, जोसबिन पीटर, डॉक्टर राज आर्यन अग्निहोत्री, श्याम सिंह, डॉक्टर हिमांशु राजपूत एवं सीपीएम विनीता सहित कई संविदा कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द वेतन भुगतान की मांग की।

सीएचसी राजेपुर के डॉक्टर हिमांशु राजपूत ने बताया कि तीन माह से वेतन लंबित होने के कारण संविदा कर्मचारियों को मजबूर होकर कार्य बहिष्कार करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।कार्य बहिष्कार के चलते अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। मरीजों को जांच और अन्य सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article