27 C
Lucknow
Wednesday, September 2, 2026

UGC विरोधी प्रदर्शन में लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई

Must read

आगरा: आगरा के एत्मादपुर में UGC के नए नियमों के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज (lathi-charge) करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। DCP वेस्ट आदित्य कुमार ने मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर प्रदर्शनकारियों को लाठी से खदेड़ते नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद संगठनों में रोष फैल गया था। वहीं, सवर्ण समाज और करणी सेना ने 5 सितंबर को एमजी रोड स्थित शहीद स्मारक पर सत्याग्रह का ऐलान किया है। संगठनों की मांग है कि इंस्पेक्टर को सिर्फ लाइन हाजिर नहीं, बल्कि सस्पेंड किया जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article