39.1 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

दिल्ली में कॉन्स्टेबल ने बीच सड़क पत्नी को मारी गोली, मौत के बाद फरार

Must read

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक कॉन्स्टेबल (Constable) पर आरोप है कि उसने स्कूटी पर साथ जा रही अपनी पत्नी को बीच सड़क गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली लगने के बाद महिला सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के ईस्ट विनोद नगर, गली नंबर-2 में हुई। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या का आरोपी कॉन्स्टेबल मनीष भाटी दिल्ली पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) में तैनात है।

घटना के बाद से वह फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका का मायका उत्तर प्रदेश के दादरी में है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और दंपति के बीच संबंधों समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एक कॉन्स्टेबल अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी कॉन्स्टेबल ने बीच सड़क पर स्कूटी रोककर अपनी पत्नी को गोली मार दी।

घटना के समय मौके पर मौजूद 4-5 लोगों ने घायल महिला को तुरंत ऑटो-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस इस वारदात के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। इसके लिए जांच टीम मृतक महिला के परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल व आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही पुलिस आरोपी कॉन्स्टेबल के घर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने और मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। फरार आरोपी की तलाश के लिए भी पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article