39.1 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह में मेधा का सम्मान, दीप्ति शर्मा ने जीते 18 पदक

Must read

 

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के 22वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को मेधा, मेहनत और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का भव्य सम्मान किया गया। समारोह में विभिन्न संकायों के मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्रियां और स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस वर्ष समारोह की सबसे बड़ी उपलब्धि दीप्ति शर्मा के नाम रही। उन्होंने शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन के बल पर प्रतिष्ठित हीवेट गोल्ड मेडल और चांसलर गोल्ड मेडल सहित कुल 18 पदक अपने नाम कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मेधावी विद्यार्थियों को पदक और उपाधियां प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को चिकित्सा सेवा को मानवता की सेवा बताते हुए ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
समारोह में 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को कुल 54 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इसके अलावा विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कर उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया गया।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने नवस्नातक चिकित्सकों से आधुनिक तकनीक, शोध और मानवीय मूल्यों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article