34.6 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

संगीतकार एडी सिंह का जादू बरकरार, ‘सुपरस्टार बाबा’ गीत ने प्रीमियर में बटोरीं खूब तालियां

Must read

नई दिल्ली। एलियो सिने सागाज़, थिंक टैंक ग्लोबल और स्पाइरा के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का भव्य प्रीमियर सिनेपोलिस, डीएलएफ एवेन्यू, साकेत (नई दिल्ली) में आयोजित किया गया। प्रीमियर में फिल्म की स्टारकास्ट, निर्माता-निर्देशक, मीडिया प्रतिनिधियों और फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। फिल्म के प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने इसकी कहानी, कलाकारों के अभिनय और खासतौर पर संगीत की जमकर सराहना की।

फिल्म का निर्देशन आकाशादित्य लामा ने किया है, जबकि सिद्धार्थ बनर्जी, आकाशादित्य लामा और विकास अग्रवाल इसके निर्माता हैं। फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पियूष मिश्रा, लारिसा बोनेसी और स्नेहिल दीक्षित मेहरा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

प्रीमियर का सबसे बड़ा आकर्षण फिल्म का नया गीत ‘सुपरस्टार बाबा’ रहा। दमदार संगीत, जोशीली धुन और शानदार प्रस्तुति से सजे इस गीत ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गीत को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद इसके संगीत निर्देशक एडी सिंह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए।

एडी सिंह इससे पहले भोजपुरी फिल्म ‘लव और राजनीति’ के संगीत से अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इसके अलावा वे ‘लव लस्ट लॉयल्टी’ और ‘प्री वेडिंग हनीमून’ जैसी चर्चित वेब सीरीज़ में भी अपने संगीत का हुनर दिखा चुके हैं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित चर्चित वृत्तचित्र ‘शत शत अटल’ में भी उनके संगीत को व्यापक सराहना मिली थी।

देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी ‘दुल्हनिया ले आएगी’ को पहले दिन से ही दर्शकों का सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। मनोरंजक कहानी, प्रभावशाली अभिनय, मधुर संगीत और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर प्रस्तुति के चलते फिल्म को अच्छा समर्थन मिल रहा है। फिल्म के निर्माता और पूरी टीम को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत प्रदर्शन करेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article