38 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

दो पक्षों में मचा बवाल, जमकर चले लाठी- डंडे, युवती-महिलाओं की पिटाई का VIDEO वायरल

Must read

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली (Chandauli) जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव (Badaura Village) में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाओं और युवतियों को भी नहीं बख्शा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

बता दें कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दबंगों ने युवतियों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की, जब परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

सूचना मिलते ही शहाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़ित परिवार ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और उसमें दिखाई देने वाले अन्य लोगों की पहचान कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article