35.1 C
Lucknow
Thursday, July 2, 2026

चार खोखों के ताले तोड़कर चोरी, व्यापारियों में आक्रोश

Must read

 

फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर सोमवंशी गांव में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने चार खोखों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में लायकपुर निवासी छोटू पुत्र अमर पाल पर चोरी का आरोप लगाया गया है।

चोरों ने सबसे पहले उपदेश पुत्र अनिल सिंह की लोहे व परचून की दुकान को निशाना बनाया। इसके बाद सतीश के समोसे के खोखे, इकबाल की सब्जी की दुकान तथा झल्लू के खोखे के ताले तोड़कर वहां रखा सामान चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना पर राजेपुर थाने के उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने भी रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article