31 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

भावलखेड़ा के दाउदपुर उर्फ मुरादगांव में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Must read

विद्यालय निर्माण में खर्च होगी 24.67 करोड़ धनराशि

शाहजहांपुर। विकास खंड भावलखेड़ा के ग्राम पंचायत दाउदपुर उर्फ मुरादगांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का रविवार को शुभारंभ किया गया। करीब 24.67 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस विद्यालय का शिलान्यास व भूमि पूजन वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, ब्लॉक प्रमुख राजाराम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव व अजय प्रताप यादव, ग्राम प्रधान प्रेम कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

वहीं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों की भी उपस्थिति रही। बताया गया कि विद्यालय का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड, इकाई-06 बरेली द्वारा कराया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article