27 C
Lucknow
Tuesday, September 22, 2026

चुनावी तैयारियों का जायजा लेने कोलकाता पहुंचेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त

Must read

9–10 मार्च को अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए कोलकाता का दौरा करेंगे। उनके साथ दोनों चुनाव आयुक्त भी मौजूद रहेंगे।

जानकारी के अनुसार 9 और 10 मार्च को मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग की टीम पश्चिम बंगाल में चुनावी व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा करेगी। इस दौरान वे राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों और चुनाव से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

दौरे के दौरान चुनाव आयोग की टीम मतदाता सूची, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों का विस्तृत आकलन करेगी।

बताया जा रहा है कि इस दौरे का उद्देश्य आगामी चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियों की समीक्षा करना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article