42 C
Lucknow
Friday, June 26, 2026

धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती

Must read

– समाज सुधार के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कानपुर। समतामूलक समाज के प्रणेता एवं कोल्हापुर के नरेश राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, कानपुर इकाई के तत्वावधान में बर्रा-2 स्थित पटेल आश्रम गेस्ट हाउस परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों ने शाहू जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजा राम पाल, पूर्व विधायक मिथिलेश कटियार, इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव के चेयरमैन विजय कपूर, पूर्व कमिश्नर कमलेश कटियार, छत्रपति संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अनिल कटियार, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शैलेन्द्र पटेल एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप कटियार ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिनकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है।
वक्ताओं ने बताया कि शाहू जी महाराज के समाज सुधार, शिक्षा के प्रसार और समान अवसर उपलब्ध कराने के अद्वितीय योगदान के सम्मान में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने वर्ष 1919 में कानपुर के फूलबाग मैदान में आयोजित ऐतिहासिक अधिवेशन में उन्हें “राजर्षि” की उपाधि से सम्मानित किया था। उस ऐतिहासिक अधिवेशन की अध्यक्षता स्वयं शाहू जी महाराज ने की थी।

समारोह के दौरान श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के लिए प्रसाद और शर्बत वितरण की व्यवस्था की गई। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट जनों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में आदित्य कटियार अजीब, पावेन्द्र पटेल, मनोज कटियार, यशपाल सचान, डॉ. अनिल कटियार, भईया प्रदीप, जगदीश कटियार, सुजीत सचान, ज्ञानेन्द्र कटियार, श्रीमती नीरजा कटियार, ममता सचान, सविता कटियार, सुरेश सचान, विनीता कटियार, देव प्रकाश, अंशुल पटेल, राजेन्द्र सिंह विद्यार्थी, आचार्य क्षेदा लाल शास्त्री, आदर्श कटियार, राम आसरे कटियार ‘सागर’, प्रीती कटियार सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन “राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज अमर रहें” के उद्घोष के साथ हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article