31.2 C
Lucknow
Wednesday, July 1, 2026

ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली बेसन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, 32 लाख का माल बरामद

Must read

 

लखनऊ, शाहजहांपुर । ब्रांडेड कंपनी के नाम पर कथित रूप से फर्जी पैकिंग कर बेसन तैयार करने वाली एक फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कच्चा माल और पैकिंग सामग्री बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित आरव इंडस्ट्री में छापेमारी के दौरान ब्रांडेड कंपनी “राजधानी” के नाम से तैयार किए जा रहे 550 बोरे बरामद किए गए। टीम ने मौके से 386 कुंटल दाल, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है, भी जब्त की।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री में प्रसिद्ध ब्रांड के नाम और पैकेजिंग का कथित दुरुपयोग कर नकली या अनधिकृत उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बरामद सामग्री के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही GST टीम दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि यदि ब्रांड नाम के दुरुपयोग और खाद्य मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article