31 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

पांचालघाट से पांडेश्वर नाथ मंदिर तक गूंजे ‘बोल बम’ के जयकारे, भव्य रूप से संपन्न हुई 108 कावड़ यात्रा

Must read

फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के तत्वावधान में आयोजित तृतीय 108 कावड़ यात्रा का भव्य समापन पांडेश्वर नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और आरती के साथ हुआ। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कावड़ यात्रा में भाग लिया।
कावड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पांचालघाट से कावड़ यात्रा प्रारंभ की। यात्रा कादरी गेट, लाल गेट, घूमना, नेहरू रोड, चौक और रेलवे रोड होते हुए पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंची।
रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नेहरू रोड पर समाजसेवी संजय गर्ग ने पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर जलपान एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। कावड़ियों के जयकारों से पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की। इसके साथ ही कावड़ यात्रा का समापन हुआ। समापन अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजीव पाठक एवं संगठन के पदाधिकारियों की ओर से प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया।
यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से भी सहयोग एवं आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। महिला श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने यात्रा में सहभागिता की और पूरे रास्ते ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।
कावड़ यात्रा का आयोजन जिला अध्यक्ष लखन दीक्षित के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वाजपेई, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ऋषि नाथ गुप्ता, प्रदेश महामंत्री मृदुल चतुर्वेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील शुक्ला, मंत्री डॉ. डीके तिवारी, युवा प्रदेश मंत्री रोहित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मोनू मिश्रा, आदेश दीक्षित, विनोद, अभिनेता वरुण पाण्डे, श्याम अग्निहोत्री, रानू अग्निहोत्री, अनुराग पाण्डेय, सोमनाथ गुप्ता, गौरव शुक्ला, शिवम मिश्रा, केशव कुशवाहा, प्रतीक चतुर्वेदी, अभिषेक गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, नितिन शुक्ला, आकाश गुप्ता, प्रदीप द्विवेदी, ज्योति अग्निहोत्री, रुचि दीक्षित, संदीप तिवारी और संदीप चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article