41.7 C
Lucknow
Sunday, June 14, 2026

औचक निरीक्षण पर निकले चेयरमैन अनिल राजपूत, विकास कार्यों की परखी गुणवत्ता, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Must read

– विकास कार्यों की परखी गुणवत्ता, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। नगर पंचायत नवाबगंज के चेयरमैन अनिल कुमार राजपूत ने रविवार को विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए वार्ड संख्या-05 सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों की हकीकत परखी और स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

वार्ड भ्रमण के दौरान चेयरमैन ने निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते हुए ठेकेदारों और संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के धन से होने वाले कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने पेयजल, बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को चेयरमैन के समक्ष रखा। चेयरमैन ने मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के आदेश दिए।

चेयरमैन अनिल कुमार राजपूत ने कहा कि नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड का संतुलित और सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

उन्होंने कहा, “जनता के पैसे का सदुपयोग सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप समय सीमा के भीतर पूरे हों, इसके लिए नगर पंचायत लगातार निगरानी कर रही है। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
क्षेत्रीय लोगों ने भी चेयरमैन की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि नियमित निरीक्षण से विकास कार्यों की गुणवत्ता में सुधार आएगा और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article