35.5 C
Lucknow
Thursday, July 2, 2026

उत्तर प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं को मिली नई रफ्तार

Must read

– आवास से उज्ज्वला तक करोड़ों लाभार्थियों को मिला फायदा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। विभिन्न योजनाओं के तहत करोड़ों लोगों को आवास, फसल बीमा, स्वच्छता और उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 62 लाख से अधिक परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 79 लाख किसानों को 6,283 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा दावा राशि का भुगतान किया गया है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश में 3.31 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश 100 प्रतिशत ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) राज्य बन चुका है। इसके अलावा 94 हजार से अधिक गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.86 करोड़ से अधिक महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा होली और दीपावली के अवसर पर पात्र लाभार्थियों को दो निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल का लाभ भी दिया जा रहा है।

सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में गरीब, किसान और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है तथा विकास और सामाजिक सुरक्षा को नई मजबूती मिली है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article