30.3 C
Lucknow
Tuesday, July 7, 2026

स्कूल में अखिलेश का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, सपा विधायक अमिताभ बाजपेई पर मुकदमा दर्ज

Must read

निलंबित प्रधानाध्यापक की तहरीर पर कार्रवाई

कानपुर। अमिताभ बाजपेई के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय परिसर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय के निलंबित प्रधानाध्यापक नवीन कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर ग्वालटोली थाने में की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रधानाध्यापक ने आरोप लगाया है कि एक जुलाई को विधायक अमिताभ बाजपेई अपने समर्थकों के साथ बिना पूर्व अनुमति विद्यालय परिसर में पहुंचे और वहां अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों को केक खिलाया गया तथा स्कूली ड्रेस का वितरण भी किया गया। शिकायत में कहा गया है कि पूरा कार्यक्रम विद्यालय प्रशासन की सहमति के बिना आयोजित किया गया और सरकारी विद्यालय के नियमित कार्य में हस्तक्षेप किया गया।

घटना के अगले दिन प्रधानाध्यापक नवीन कुमार त्रिपाठी को विभागीय कार्रवाई के तहत निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article