35 C
Lucknow
Wednesday, August 12, 2026

ढुड़ियापुर में नाली बंद होने से सीसी रोड बनी तालाब, जलभराव से ग्रामीण परेशान

Must read

नवाबगंज
ग्राम पंचायत त्योरी इस्माइलपुर के ढुड़ियापुर गांव में नाली की उचित सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के बाद गांव की सीसी रोड पर काफी मात्रा में पानी जमा हो जाता है। सड़क पर कई जगह जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि पूरी सड़क तालाब जैसी नजर आने लगती है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में बनी नाली लंबे समय से बंद पड़ी है, जिसके चलते बारिश का पानी नाली के रास्ते बाहर नहीं निकल पा रहा है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण बरसात होते ही सड़क पर जलभराव हो जाता है। ग्रामीणों और राहगीरों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को होती है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से सीसी रोड भी खराब होने की आशंका बनी हुई है। वहीं पानी कई दिनों तक जमा रहने के कारण उसमें मच्छर पनपने लगे हैं। इससे गांव में मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार ध्यान दिलाया गया, लेकिन अभी तक जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने संबंधित ग्राम पंचायत और विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि बंद पड़ी नाली की तत्काल सफाई कराई जाए और पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव न हो और लोगों को आवागमन में परेशानी न उठानी पड़े।

ग्रामीण लड्डन उर्फ सुखवीर, सुरजीत, अवधेश यादव, गुड्डू, कल्लू, रवि यादव और राकेश समेत अन्य ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article