26 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

सीएसआईआर -आईआईआरटी के सेक्शन ऑफिसर पर सीबीआई का शिकंजा, आय से 180% अधिक संपत्ति का मामला

Must read

लखनऊ। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च) के एक सेक्शन ऑफिसर के खिलाफ सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है।
मामले में सेक्शन ऑफिसर अविनाश तांबे और उनकी पत्नी प्रणाली तांबे को नामजद किया गया है। बताया जा रहा है कि अविनाश तांबे संस्थान के सेल्स एंड परचेज सेक्शन में तैनात हैं, जहां उनकी भूमिका वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रही है।
सीबीआई की जांच में सामने आया है कि सितंबर 2022 से अप्रैल 2023 के बीच आरोपी ने अपनी ज्ञात आय के मुकाबले करीब 180% अधिक संपत्ति अर्जित की। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि कई संपत्तियां उनकी पत्नी के नाम पर भी खरीदी गईं, जिससे संदेह और गहरा गया है।
सूत्रों के मुताबिक, CBI अब आरोपी की चल-अचल संपत्तियों, बैंक खातों और लेन-देन की विस्तृत जांच कर रही है। इस मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article