30.4 C
Lucknow
Monday, July 20, 2026

1109 करोड़ के बैंक फ्रॉड पर CBI का शिकंजा, चार राज्यों में छह ठिकानों पर छापेमारी

Must read

 

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 1109 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड में छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में की गई है।

सीबीआई के अनुसार, ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कंपनी मुख्यालय सहित विभिन्न परिसरों पर तलाशी के दौरान बैंकिंग लेनदेन, वित्तीय रिकॉर्ड, डिजिटल डेटा और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। एजेंसी अब इन दस्तावेजों की जांच कर कथित वित्तीय अनियमितताओं और बैंक धोखाधड़ी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

प्रारंभिक जांच में मामला बैंकों से जुड़े ऋण और वित्तीय लेनदेन में कथित गड़बड़ियों से संबंधित पाया गया है। सीबीआई यह पता लगाने में जुटी है कि कथित फर्जीवाड़ा किस प्रकार अंजाम दिया गया और इसमें किन व्यक्तियों तथा संस्थाओं की भूमिका रही।

जांच एजेंसी का कहना है कि तलाशी के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देश में बड़े बैंक घोटालों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत इस मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article