गुरसहायगंज, कन्नौज। युवक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया। किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के ग्राम निवासी युवक ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वारामऊ सराय निवासी संदीप बीते 09 जुलाई की शाम लगभग 05 बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहलाफुसला कर अपने साथ भाग ले गया है। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का पता नहीं लग सका है। कोतवाली पुलिस ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
युवक के विरुद्ध किशोरी को भगाने की रिपोर्ट दर्ज


