37.8 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

चार पर युवक से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। दुकान से समान लेने गए युवक के साथ दो नामजद व दो अज्ञात लोगों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग के गांव तेराजाकेट निवासी निखिल कुमार पुत्र हरिराम दुबे ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीती 20 जून की सुबह करीब 8-9 बजे वह दुकान से समान लेने गया था। तभी पहले से घात लगाए बैठे तेराजाकेट ग्राम निवासी मनोज व कमल ने अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ उसे घेर लिया और गाली गलौज की। मना करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article