गुरसहायगंज, कन्नौज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम पर आगामी माह में आयोजित होने वाले विशेष टीकाकरण अभियानों को सफल बनाने के लिए सोमवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें आगामी 03, 04, 06 व 07 अगस्त को चलने वाले टीडी और डीपीटी स्पेशल टीकाकरण व 18 अगस्त से 28 अगस्त तक संचालित होने वाले मीजल्स-रूबेला (एमआर) स्पेशल टीकाकरण अभियान की तैयारियों और रणनीतियों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाग ने गंभीर बीमारियों से बचाव में टीकाकरण की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। प्रतिरक्षण अधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि टीकाकरण के प्रति मना करने वाले विद्यालयों और परिवारों को किस प्रकार जागरूकता बढ़ाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। जबकि डब्लूएचओ से आई आआरटी डॉ. रागिनी शाह ने सभी एएनएम को सटीक और प्रभावी माइक्रोप्लान तैयार करने के गुड सिखाए और टीकाकरण कार्यों में पाई गई कमियों को चिह्नित कर उनमें सुधार करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जीएवीआई के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर विपिन सिंघल ने बताया कि ऐसे बच्चे जिन्हें एक भी टीका नहीं लगा है। (जीरो डोजर बच्चे), उनके चिह्नांकन और टीकाकरण में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने के उपायों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर डब्लूएचओ फील्ड मॉनिटर देवेंद्र तिवारी, ब्लॉक एआरओ सर्वेश कुमार, ब्लॉक बीपीएम रीना यादव, कोल्ड चैैन ऑपरेटर मनोज राजपूत, एएनएम पूनम, सीमा, शिवानी यादव, प्रियंका यादव, सोनम, लक्ष्मी, अलका, अंजू, कल्पना आदि रहे।
सीएचसी तालग्राम में हुआ टीकाकरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन


