30 C
Lucknow
Thursday, April 30, 2026

गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला

Must read

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)
थाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम व पोस्ट कान्हेपुर निवासी केशव सिंह ने शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर ट्रॉली से मिट्टी डलवा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही शैलेंद्र पुत्र खुशीराम और अर्जेश पुत्र खुशीराम वहां पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि विरोध करने पर दोनों व्यक्तियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की, जिससे केशव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article