36.6 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

टायर फटने से अनियंत्रित कार ई-रिक्शा व बिजली पोलों से टकराई, बड़ा हादसा टला

Must read

 

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के करनपुर चौराहे पर रविवार को टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर पहले ई-रिक्शा से टकराई और फिर ट्रांसफार्मर लगे दो बिजली के पोलों से जा भिड़ी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार दंपति और उनका करीब दो वर्षीय पुत्र सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, बदायूं जनपद के ककराला कस्बा निवासी खातिब खान, जो मध्य प्रदेश सरकार के खनन विभाग में कार्यरत हैं, रविवार को अपनी पत्नी और दो वर्षीय पुत्र के साथ कार से मध्य प्रदेश जा रहे थे। करनपुर चौराहे के पास पहुंचते ही कार का एक टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया।

अनियंत्रित कार पहले एक ई-रिक्शा से टकराई और इसके बाद ट्रांसफार्मर लगे दो बिजली के पोलों से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा का शीशा टूट गया, दोनों बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए और उन पर रखा ट्रांसफार्मर नीचे गिर पड़ा। हादसे में कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलने पर सिरौली बिजलीघर से लाइनमैन बबलू मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं नवाबगंज पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी।

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि हादसे के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article