39 C
Lucknow
Saturday, May 16, 2026

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में 2027 विजय मंत्र पर मंथन, पांचाल घाट नारायण आश्रम में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन, संगठन मजबूती और कार्यकर्ता निर्माण पर जोर

Must read

 

फर्रुखाबाद। पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन विभिन्न वैचारिक एवं संगठनात्मक सत्रों के साथ संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन प्रदेश और जिला स्तर के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, वैचारिक मजबूती और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी, साहित्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र तिवारी, कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी नरेंद्र राजपूत तथा जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे मौजूद रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि एक सतत संगठनात्मक प्रक्रिया है। कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाना, संगठन की कार्यप्रणाली समझाना और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और उसका कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए नए और पुराने कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना होगा।

प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी ने कहा कि सक्षम कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की नींव होता है। संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली से जोड़ता है। संवाद और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से संगठन अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकता है।

साहित्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल को मजबूत बनाकर भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करना होगा।

जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यपद्धति की बेहतर समझ मिलती है।

प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी नरेंद्र राजपूत ने भाजपा को अनुशासित और कैडर आधारित वैचारिक संगठन बताते हुए कहा कि पार्टी की पहचान को मजबूत बनाए रखने में प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की विचारधारा, जिम्मेदारियों और कार्यपद्धति के प्रति सजग और सक्षम बनाना ही इस अभियान का उद्देश्य है।

भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को आत्मसात कर संगठन विस्तार और समाज सेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने किया। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, दिनेश कटियार, रूपेश गुप्ता, भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, राहुल राजपूत, वीरेंद्र सिंह राठौड़, हिमांशु गुप्ता, अमरदीप दीक्षित, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र कठेरिया, अनुराग दुबे, श्वेता दुबे, बबीता पाठक, अनुराग सिंह, सर्वेश कुशवाहा, अभिषेक बाथम, मनोज गंगवार राजपूत, शिव मोहन सिंह, पंकज पाल, डॉ. विनीत मिश्रा, प्रतिभा राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, तोषित प्रीत सिंह, सुशील राजपूत, रजनीश मिश्रा, आदित्य मिश्रा, ममता सक्सेना और चित्रा अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article