27 C
Lucknow
Monday, May 4, 2026

दिल्ली में जीत का जश्न: बीजेपी मुख्यालय पर ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर

Must read

नई दिल्ली। चुनावी रुझानों ने जैसे ही तस्वीर साफ करनी शुरू की, राजधानी दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर जश्न का माहौल बन गया। पश्चिम बंगाल और असम से मिल रहे सकारात्मक संकेतों ने कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा भर दी है।
बीजेपी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ सड़कों पर उतर आए हैं। पार्टी दफ्तर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है, जहां नारेबाजी और आतिशबाजी के बीच जीत का उत्सव मनाया जा रहा है। युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है हाथों में पार्टी के झंडे और चेहरे पर जीत की खुशी साफ झलक रही है।
सूत्रों के मुताबिक, शाम तक पार्टी के बड़े नेताओं के पहुंचने की भी संभावना है, जहां जीत को लेकर औपचारिक संबोधन और रणनीतिक संदेश दिया जा सकता है। खासकर पश्चिम बंगाल में बढ़त को लेकर बीजेपी खेमे में खास उत्साह है, जिसे पार्टी ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देख रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो यह बीजेपी के लिए पूर्वी भारत में बड़ी राजनीतिक सफलता साबित होगी। फिलहाल दिल्ली में जश्न जारी है और कार्यकर्ताओं में यह संदेश साफ है “अबकी बार, विस्तार की सरकार।”

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article